फिरोजाबाद। आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर फेडरेशन इकाई उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जिले की राशन की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। ऐसे में पांच तारीख को होने वाला राशन वितरण नहीं हो सका और राशन सामग्री लेने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा।
जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद खान ने कहा कि फेडरेशन की तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने, कमीशन को बढ़ाकर दो सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और 2001 से एमडीएम के बकाए भाड़े का भुगतान किए जाने की मांग काफी लंबे अर्से से चली आ रही है।
शासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि आंदोलन में राशन डीलरों का सहयोग रहा। हड़ताल में अतुल दिवाकर जिला महामंत्री, हर्वेश कुमार जिला सचिव, शमशाद अहमद जिला कोषाध्यक्ष, गौरव यादव जिला उपाध्यक्ष, तहसील टूंडला के कैलाशचंद्र बघेल, फिरोजाबाद तहसील के नीरज उपाध्याय, शिकोहाबाद बादशाह सिंह दिवाकर, सिरसागंज सतेंद्र यादव, अनिल यादव तहसील जसराना, नेम सिंह फौजी एका आदि शामिल रहे।