{"_id":"67a0f535e3ad6125cf0f0d28","slug":"ration-dealer-crossing-the-road-crushed-by-vehicle-dies-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-142008-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क पार कर रहे राशन डीलर को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क पार कर रहे राशन डीलर को वाहन ने रौंदा, मौत
Mon, 03 Feb 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सड़क पार कर रहे राशन डीलर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
राशन डीलर नरेंद्र सिंह उर्फ सतीश चंद्र (65) निवासी गोविंदपुर थाना भोगांव, जिला मैनपुरी रविवार की रात अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सोमवार सुबह घर वापस जाने के लिए बालाजी मंदिर के पास स्थित हाईवे को पार कर रहे थे। तभी अचानक शिकोहाबाद से आगरा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को चपेट में ले लिया।। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग निकला। वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
-- --
गमी में शामिल होने जा रहा था परिवार, सात लोग घायल
फिरोजाबाद। भांजे की मौत के बाद गमी में शामिल होने जा रहे मामा समेत सात लोग रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। विजयपुरा के पास खड़ी कार से पीछे से आ रही कार जा टकराई।
विज्ञापन
थाना मटसेना प्रभारी शिव कुमार चौहान ने बतााया कि विजयपुरा के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से आई कार घुस गई। इस हादसे में सुभाष, प्रेमा देवी, शीला देवी, रेखा, प्रीती, देवश्री निवासी विजयपुरा, विकास निवासी राधा गली घायल हो गए। विजयपुरा निवासी लोग नसीरपुर के गांव नगला टीकाराम जा रहे थे। घायल सुभाष के भांजे आशू की रविवार देर शाम नसीरपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों वाहनों को सुपुर्दगी में लिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।