फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration card holder get riese free

कार्ड धारकों को नि:शुल्क मिलेगा प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
ration card holder get riese free
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉक डाउन के दौरान सभी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम नि:शुल्क चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण 15 अप्रैल से शुरू होगा। वितरण कार्य पर नजर रखने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आगामी 15 अप्रैल से सभी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम नि:शुल्क चावल उपलब्ध कराया जाएगा। माह अप्रैल एवं मई माह सभी राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल पूर्णतया: नि:शुल्क दिया जाएगा। राशन दुकानों पर नि:शुल्क चावल वितरण कार्य की निगरानी के लिए जिले के पूर्ति विभाग ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। डीएसओ राजेश कुमार ने राशन डीलरों को चावल वितरण पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed