फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rat made fault, power cut in 12 localities for 6 hours

Firozabad News: चूहे ने किया फॉल्ट, 12 मोहल्लों की 6 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 15 Jan 2025 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rat made fault, power cut in 12 localities for 6 hours
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी बिजलीघर के वाटरवर्क्स फीडर की मशीन में चूहा घूस जाने के कारण तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। कई घंटे तक एक दर्जन मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद रही। इससे मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। विद्युतकर्मियों ने मशीन देखी तो चूहा मरा हुआ मिला। बुधवार को सुबह 6:50 बजे तेज धमाके के साथ मशीन में फॉल्ट हुआ था। इससे पूरे फीडर के सप्लाई बंद हो गई थी। गल्ला मंडी, घेरखोखल माधवगंज सहित एक दर्जन मोहल्लों की सप्लाई बंद रही। यही समय पेयजल सप्लाई का रहा। इस कारण लोग पेयजल को तरस गए। विद्युतकर्मियों ने मशीन को खोला तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। मशीन को चालू करने के बाद लोड को विभाजित किया गया। इस कारण दोपहर एक बजे तक सप्लाई को सुचारू किया जा सका। जेई राजकुमार ने बताया कि मशीन में चूहा घुस गया था। इस कारण फॉल्ट हुआ। सप्लाई को सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन




बकाएदारों के खिलाफ चला अभियान
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र सहित सभी बिजली घरों पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। ओटीएस के दूसरे चरण की अंतिम तिथि होने पर लोगों को जागरूक कर पंजीकरण कराया। जिन्होंने पहले व दूसरे चरण में पंजीकरण नहीं कराया, ऐसे 300 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश, एक्सईएन गौरव कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed