{"_id":"68111ade0fa4805acc015be1","slug":"rape-victims-condition-improves-police-will-record-her-statement-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147374-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, बयान दर्ज करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, बयान दर्ज करेगी पुलिस
Wed, 30 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक महीने पहले एक युवती के साथ जबरन घसीटकर झाड़ियों में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया था। बेइज्जती के डर से उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। आगरा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत में भी सुधार है। लेकिन अभी पूरी तरह से बोल नहीं पा रही है। स्थिति में और सुधार होते ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
बसई मोहम्मदपुर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता 26 मार्च को नेजा चढ़ाने गई थी। तभी कारखाना मालिक कन्हैया नगर निवासी श्याम उर्फ श्याम सुंदर ने झाड़ियों में जबरन लेकर गया और दुष्कर्म किया। इससे युवती कई दिन तक गुमसुम रही। 30 अप्रैल को उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया लेकिन संयोग से बच गई। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। चचेरे भाई की तहरीर पर बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की हालत में अब काफी सुधार है। जल्द ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा।