{"_id":"623cbe6dde415a69c75af9ca","slug":"rape-firozabad-news-agr528110981","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर उसने पूरा वाकया बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। पीड़िता का पति किसी काम से सुबह बाहर गया। भूल से वह घर की लाइट जलती छोड़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसी बीच पति को ध्यान आया कि वो घर की लाइट जलती छोड़ आया है तो बीच रास्ते से घर लौट आया। पत्नी की अवस्था में देख हैरान रह गया। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी फरार हो गया है। उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।