{"_id":"5e69295b8ebc3ef3f450a6c3","slug":"rape-firozabad-news-agr433390180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़ने के बहाने महिला के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
टूंडला। ट्रॉमा सेंटर से घर लौट रही महिला से बाइक सवार एक युवक ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के आने पर आरोपी पीड़ित महिला को खेत में ही छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बाइक सवार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना मंगलवार देर शाम की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसके रिश्ते की बहन की तबियत खराब थी। उसका फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम को वह उसे देखने भाभी के साथ गई थी। रात करीब आठ बजे अचानक तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बहन को आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद वह भाभी संग घर लौटने लगी।
तभी वहां मोहन पुत्र किशनलाल निवासी गांव ढोलपुरा थाना लाइनपार फिरोजाबाद पहुंच गया। उसने उन्हें घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया और नवाब चौराहे से लालऊ की ओर बंबे पर ले जाने लगा। विरोध किया तो उसने अपने पांच वर्षीय बेटे को घर छोड़कर उन्हें उनके घर छोड़ने की बात कही। उसने बाइक को बंबे पर खड़ा कर दी और वह उसे डरा-धमकाकर सरसों के खेत में ले गया।
विज्ञापन
यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच वहां पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस को देख वह भाग गया। पीड़िता का कहना है कि वह मोहन को पहले से जानती थी। दोनों एक ही कारखाने में साथ-साथ काम करते हैं।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।