फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rape

किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म,शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
rape
फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मां-पिता के लौटने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

19 फरवरी को किशोरी के पिता बाजार गए थे। उसकी मां खेत पर गई थी। किशोरी को घर में अकेला ही पाकर गांव का युवक घुस आया। किशोरी के पिता का आरोप है कि युवक ने तमंचा दिखाते हुए पुत्री से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से ही मारने धमकी दी। बाजार से वापस लौटने पर बेटी ने बताया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां व पिता आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने दोनों से गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। धमकी दी कि कोई शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि थाना खैरगढ़ पर शिकायत लेकर पहुंचे तो दारोगा ने उल्टा हमें ही डराया धमकाया है। उसे गाली गलौज करके भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने न्यायालय में अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़िता को बुलाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed