{"_id":"5e6929598ebc3eeb245ba21a","slug":"rap-with-girl-firozabad-news-agr433389969","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के एक गांव में मंगलवार देर शाम किशोरी के खेतों की ओर जाते समय गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी पक्ष का मामला दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। दुष्कर्म का आरोपी युवक फरार है।
थाना जसराना के गांव निवासी किशोरी मंगलवार शाम को खेतों की ओर जा रही थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले तो वह एक खेत में बदहवाश हालत में मिली। किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस पर परिजन युवक के घर पहुंच गए। शिकायत करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें आरोपी और किशोरी दोनों के भाई घायल हो गए।
सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के साथ दोनों घायलों को थाने ले गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद पिता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया वहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बतया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। युवक पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।