फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ramgarh police busted e-rickshaw theft gang

Firozabad News: रामगढ़ पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया

Fri, 14 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramgarh police busted e-rickshaw theft gang
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा और 12 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर संजीव दुबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला गूलरिया कच्चा रास्ता से मोमीन, आरिफ उर्फ टिक्कुल, समीर, और मोहसिम उर्फ नंगा, जो सभी थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर और चिश्ती नगर के निवासी हैं। इनको गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मोमिन और आरिफ का लंबा आपराधिक इतिहास है। मोमिन के खिलाफ रामगढ़, शिकोहाबाद सहित कई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला जैसी गंभीर धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ उर्फ टिक्कुल के खिलाफ भी लूट की योजना, चोरी, और हाल ही में पचोखरा थाने में बीएनएस की धाराओं में पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed