{"_id":"61671ec6cdb2e3019a48d9a7","slug":"rajneesh-rakhi-hemant-shivkant-and-supriya-topped-the-race-firozabad-news-agr511269845","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 मीटर दौड़ में शिवकांत और 1500 में हेमंत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 मीटर दौड़ में शिवकांत और 1500 में हेमंत ने बाजी मारी
विज्ञापन
शिकोहाबाद- प्रादेशिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल फिरोजाबाद द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद महिला-पुरुष प्रतियोगिता का सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम इंदिरा मेमोरियल स्कूल कोरोरा रोड सिरसागंज पर आयोजित किया गया। अलग-अलग वर्गों की दौड़ में रजनीश, राखी, हेमंत शर्मा, शिवकांत कुमार और सुप्रिया यादव प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रजनीश प्रथम, गुंजन द्वितीय और पूजा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में राखी प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में हेमंत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 3 हजार मीटर दौड़ में शिवकांत कुमार प्रथम और हरकेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुप्रिया यादव प्रथम और रोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रमाणपत्र राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सिरसागंज के चेयरमैन सोनी शिवहरे ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आशा जादौंन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेनू उपाध्याय, जिलामंत्री नीरेश दक्ष, इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक मिथलेश राणा मौजूद रहीं।