{"_id":"58b9af714f1c1b026e831409","slug":"rajdhani-express-train-from-the-engine-raced","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन से दौड़ाई राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन से दौड़ाई राजधानी एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रेलखंड पर शिकोहाबाद-भदान रेलवे स्टेशनों के बीच पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। किसी तरह ट्रेन को शिकोहाबाद स्टेशन लाया गया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर राजधानी को दौड़ाया गया। आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटना से नई दिल्ली जा रही 12309 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 5:5 बजे करीब भदान स्टेशन से गुजरी तो ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। 130 की स्पीड में दौड़ रही राजधानी एक्सप्रेस 40 की स्पीड में आ गई। तब चालक ने ट्रेन को शिकोहाबाद-भदान के बीच ट्रेन को रोककर प्रेशर आदि चेक किया, लेकिन इंजन ने स्पीड नहीं ली। तब चालक ने टूंडला कंट्रोल रूप को इंजन फेल होने की जानकारी दी।
इस पर ट्रेन को रेल चालक किसी तरह आधे घंटे में शिकोहाबाद लेकर पहुंचा। यहां मालगाड़ी के इंजन को राजधानी एक्सप्रेस में लगाया गया। तब करीब एक घंटे बाद राजधानी को रवाना किया। इस दौरान पीछे आ रहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय
टूंडला (फिरोजाबाद)। सियालदाह से चलकर अजमेर जा रही सियालदाह एक्सप्रेस गुरुवार मध्य रात एक बजे करीब अमियापुर-झींझक रेलवे स्टेशनों के बीच एक नील गाय से टकरा गई। ट्रेन से कटकर नील गाय का बड़ा भाग डाउन लाइन पर गिर गया। हादसे के बाद सियालदाह एक्सप्रेस खड़ी हो गयी। रेल चालक ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी। इधर, मृत नील गाय के ट्रैक पर पड़ेे होने के कारण डाउन लाइन प्रभावित हो गई। डाउन लाइन प्रभावित होने की जानकारी से नियंत्रण कक्ष ने तत्काल डाउन की लाइनों को रुकवा दिया। नियंत्रण कक्ष ने मौके पर संबंधित कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक क्लीयर करने के आदेश दिए। करीब एक घंटे बाद डाउन रेल मार्ग साफ हुआ। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान मरुधर एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, बैशाली एक्सप्रेस, अजमेर सियालदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।