फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raj Babbar refrained from speaking on the issue of punishment to Rahul Gandhi.

Firozabad News: राहुल गांधी को सजा के मामले में बोलने से बचे राजबब्बर

Sat, 25 Mar 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Raj Babbar refrained from speaking on the issue of punishment to Rahul Gandhi.
राहुल गांधी को सजा के मामले में बोलने से बचे राजबब्बर
विज्ञापन

पूर्व विधायक गुलामनवी के निधन पर जताया शोक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और उद्यमी के आवास पर भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राजबब्बर शुक्रवार को सुहागनगरी आए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के सवाल पर कहा यह कोर्ट का फैसला है इस पर कुछ बोलना उचित नहीं होगा।
पूर्व सांसद राजबब्बर शुक्रवार को नगर में आए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा तीसरा मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि अभी काफी समय है। इतने दिनों में कौन कहां जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग के बोधाश्रम रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी मां ह्रदेश गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के सदस्य नारदानंद गर्ग एडवोकेट, प्रेमानंद गर्ग, मुनीशानंद गर्ग, रवींद्रनाथ गर्ग के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, चांद कुरैशी, वकार खालिक, सोनू पोरवाल, सनी शर्मा, चमन राठौर मौजूद थे।
विज्ञापन

राज बब्बर पूर्व विधायक गुलामनवी एडवोकेट के निधन पर उनके शीशग्रान स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनके पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी एवं गुलाम रब्बानी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक गुलाम नवी एडवोकेट ने पार्टी के लिए काफी संघर्ष किया। महानगर इकाई को संगठित रखने का काम किया। पार्टी के लिए किए गए काम को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी,योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली,नुरुलहुदा लाला राइन, हिमांशु कुमार, अलकार कुरैशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्रमुख उद्यमी मुकेश बंसल टोनी के परिवार में कुछ दिनों पहले एक परिवारिक सदस्य के निधन पर उनके विभव नगर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed