फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rain, water problems

जलभराव से घिरा गंगा नगर, घरों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain, water problems
रैहना रोड स्थित गंगा नगर में जलभराव के वीच मकानों का आवागमन हुआ बंद। अमर उजाला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चार हजार की आबादी वाले मोहल्ला गंगानगर में हर तरफ जलभराव है। रास्ते अवरुद्ध हैं, लोग जलभराव के बीच निकलने को विवश हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

जलभराव के बीच मकानों की नींव भी कमजोर होने से मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ने लगा है। सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से जहां क्षेत्र में गंदगी का आलम है तो नालियां भी चोक हैं। नगर निगम की इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जलभराव होने से दिक्कत हो रही है। बच्चों के खेलने की लिए जगह नहीं बची। पार्षद से भी शिकायत की गई थी। चार दिन बीत गए, अभी तक पानी की निकासी के लिए कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकसाना बेगम
बरसात होने के बाद गर्मी से निजात मिली, लेकिन जलभराव की समस्या अब मुसीबत बन गई है। गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। मच्छरों के कारण रात को नींद नहीं आती। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
नेत्रपाल
जलभराव से मकानों की नींव कमजोर हो रही है। जिससे कभी भी कोई बढ़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर पानी की निकासी के लिए पहल करनी चाहिए। बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे।
वीरेंद्र सिंह यादव
जलभराव के कारण निकलनेे के लिए रास्ता नहीं बचा। घर के अंदर ही रहना पड़ रहा है। कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्राली लगाकर पानी निकाल दिया जाता तो इतनी समस्या नहीं होती।

ब्रजरानी
जलभराव की समस्या से नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उन्होंने ट्राली लगवाकर पानी निकासी की बात कही थी। चार दिन बीत गए। अभी तक पानी की निकासी नहीं हो सकी है। यदि बरसात हुई तो समस्या और बढ़ जाएगी।
मनोज शंखवार, क्षेत्रीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed