फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rain during ramleela

बारिश से ‘भीगी’ रामलीला

Thu, 06 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
rain during ramleela
मौसम - फोटो : demo pic
बुधवार की शाम झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन रामलीला मैदान परिसर में पानी भरने से रामलीला का मैदान पर मंचन नहीं हो सका। मेले की रौनक भी फीकी हो गई। रामलीला चौराहे पर फड़ सजाने वाले दुकानदारों को अपने सामान को समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश से किसानों ने राहत महसूस की। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह तेज गर्मी से परेशान लोग शाम को तेज बारिश से राहत में आ गए। मौसम के बदले मिजाज ने रामलीला के मंचन को प्रभावित कर दिया। रामलीला चौराहे पर सड़क के किनारे फड़ व खेल तमाशे वालों का सामान तक बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


इससे जानकी बाजार व खेल तमाशे वालों के यहां सन्नाटा पसरा रहा। शहर में भी बोधाश्रम रोड,  तिलक नगर, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, करबला क्षेत्र के साथ नई बस्ती, चंद्रवार गेट रेलवे पुल, पेमेश्वर गेट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से किसानों को काफी राहत मिली। जसराना में झमाझम बारिश से रबी की फसल की तैयारी में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। फरिहा, खैरगढ़ व नारखी क्षेत्र में बारिश से किसान खुश नजर आए। मिर्च उत्पादकों को सबसे अधिक लाभ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed