{"_id":"57f54f734f1c1bd05b26f739","slug":"rain-during-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ‘भीगी’ रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ‘भीगी’ रामलीला
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की शाम झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन रामलीला मैदान परिसर में पानी भरने से रामलीला का मैदान पर मंचन नहीं हो सका। मेले की रौनक भी फीकी हो गई। रामलीला चौराहे पर फड़ सजाने वाले दुकानदारों को अपने सामान को समेटकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश से किसानों ने राहत महसूस की।
बुधवार को सुबह तेज गर्मी से परेशान लोग शाम को तेज बारिश से राहत में आ गए। मौसम के बदले मिजाज ने रामलीला के मंचन को प्रभावित कर दिया। रामलीला चौराहे पर सड़क के किनारे फड़ व खेल तमाशे वालों का सामान तक बर्बाद हो गया।
इससे जानकी बाजार व खेल तमाशे वालों के यहां सन्नाटा पसरा रहा। शहर में भी बोधाश्रम रोड, तिलक नगर, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, करबला क्षेत्र के साथ नई बस्ती, चंद्रवार गेट रेलवे पुल, पेमेश्वर गेट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बारिश से किसानों को काफी राहत मिली। जसराना में झमाझम बारिश से रबी की फसल की तैयारी में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। फरिहा, खैरगढ़ व नारखी क्षेत्र में बारिश से किसान खुश नजर आए। मिर्च उत्पादकों को सबसे अधिक लाभ हुआ।