फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rain broke 10 years record in June

Firozabad News: जून में बारिश ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा

Sat, 01 Jul 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rain broke 10 years record in June
फिरोजाबाद। जिले में जून में होने वाली बारिश ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में अभी तक 142.11 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 29 जून की रात को जिले में 34.31 मिलीमीटर बारिश हुई। तेज बारिश होने के कारण सबसे अधिक सब्जी उत्पादक किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने के कारण हरी सब्जी का उत्पादन ठप हो गया है। बिपरजाॅय के साथ ही जून में बारिश होनी शुरू हुई तो फिर थम नहीं सकी। पिछले दस दिनों से कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा है जिस दिन बारिश नहीं हो रही है। दस दिनों की बारिश के कारण ही जिले में जून माह में होने वाली बारिश का आंकड़ा 142.11 मिलीमीटर पर पहुंच गई। मतलब जून माह की बारिश ने पिछले 10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को रात में बारिश का असर फिरोजाबाद शहर में सबसे अधिक रहा। यहां 75.30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सबसे कम 7.40 मिमी बारिश जसराना तहसील क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। नई आबादी वाले इलाकों में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते किसानों की हरी सब्जी की फसल प्रभावित हो रही है। धनियां, मिर्च, टमाटर के साथ पालक, तोरई, लौकी के साथ अन्य हरी सब्जियों पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। किसान भी मौसम साफ होने के लिए इंद्रदेव से प्रार्थना करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


29 जुलाई की रात हुई बारिश
-कलेक्ट्रेट-60.30 मिलीमीटर
-फिरोजाबाद-75.30 मिलीमीटर
-शिकोहाबाद-13.50 मिलीमीटर
-जसराना -7.40 मिलीमीटर
-टूंडला - 27.20 मिलीमीटर
-सिरसागंज- 22.20 मिलीमीटर
----
किस वर्ष कितनी हुई बारिश
वर्ष बारिश मिलीमीटर
2012- 5.00
2013- 111.00
2014- 17.53
2015- 36.08
2016- 36.78
2017- 65.72
2018- 9.88
2019- 3.98
2020- 41.05
2021- 30.66
2022- 11.52
2023- 142.11
-----
मंडी प्रांगण में भरा पानी,सब्जी
विक्रेताओं को हुई परेशानी
फिरोजाबाद। कोटला रोड नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में बारिश का पानी भर जाने के कारण सब्जी की आढ़त सजाने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी भरने के कारण फड़ सजाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि गांव से सब्जी लाने वाले किसानों की संख्या काफी कम रही। क्योंकि बारिश के चलते हरी सब्जी वैसे ही खराब हो गई है। लेकिन जो भी किसान पहुंचे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed