{"_id":"5de1626a8ebc3e550115f229","slug":"rain-and-light-firozabad-news-agr4176759188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और आंधी से टूटे तार, अंधेरे में डूबे रहे 150 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और आंधी से टूटे तार, अंधेरे में डूबे रहे 150 गांव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार की रात आई आंधी और तेज बारिश से शहर से लेकर देहात क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रही। जगह-जगह तार टूट गए। लगातार बारिश होने के कारण मेंटीनेंस कार्य नहीं चल सका। इस कारण 150 से अधिक गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित रही।
कनेटा और नगला दया गांव पर विद्युत तार टूट गया। इससे लोहारी, मटसेना और नगला चूरा के विद्युत फीडर बंद हो गए। इससे करीब 100 गांवों में विद्युत सप्लाई रात सात बजे से बंद हो गई। बारिश होने के कारण मेंटीनेंस कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। रात्रि में गांव अंधकार में डूबे रहे। शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे विद्युत सप्लाई को सुचारू किया जा सका। इधर, शहरी क्षेत्र में झील की पुलिया के निकट तेज हवाओं से तार टूट गया।
इससे इंडस्ट्रीयल एरिया बंद रहा। जैन नगर, राजा का ताल, नगला भाऊ, इंडस्ट्रियल एरिया में रात एक बजे विद्युत सप्लाई को सुचारू किया जा सका। यूपीएसआईडीसी फीडर को भी बंद कराया गया। यहां भी मेंटीनेंस कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई को सुचारू किया जा सका। लालऊ फीडर पर झंपर टूटने से ब्रेकडाउन किया गया। सुबह 9:30 बजे विद्युत सप्लाई को सुचारू किया जा सका। 50 गांवों में विद्युत सप्लाई बंद रही।