फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways is not keeping its promises, if the way is not found then it will be ruined

Firozabad News: रेलवे नहीं निभा रहा वायदा, रास्ता नहीं मिला तो हो जाएंगे बर्बाद

Tue, 12 Mar 2024 11:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
Railways is not keeping its promises, if the way is not found then it will be ruined
टूंडला। साहब, रेलवे पिछले कई वर्षों से अंडरपास का वायदा कर रही है, किंतु उन्हें रेलवे लाइनों से घिरे खेतों तक जाने का रास्ता नहीं मिल रहा। रेलवे ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। अगर रास्ता नहीं मिला तो वे बर्बाद हो जाएंगे। मामले में किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

टूंडला-दिल्ली, टूंडला-आगरा व एत्मादपुर-मितावली रेलखंड के बीच टूंडला आसपास के कुछ ग्रामीणों की करीब 300 बीघा कृषि भूमि है। त्रिकोण में फंसी इस कृषि भूमि तक आने जाने के लिए किसान पिछले कई वर्षों से अंडरपास की मांग कर रहे हैं, मगर उन्हें खेतों तक ट्रैक्टर आदि ले जाने के लिए अंडरपास नहीं मिला है। शनिवार को रेलवे ने बेरीकेडिंग लगाकर अस्थायी रास्ते भी बंद कर दिए।
विज्ञापन

इसको लेकर किसान सोमवार दोपहर 12 बजे तहसील पहुंच गए। किसानों ने अपनी समस्या रखते हुए एसडीएम के न होने पर नायब तहसीलदार हेमंत कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने खेत तक चार पहिया वाहन के पहुंचने के लिए रास्ता दिलवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बन्ना, नगला गोला, भक्ति गढ़ी, एत्मादपुर क्षेत्र के जगदीश प्रसाद बघेल, नाहर सिंह, रामकिशन, प्रेमपाल सिंह, बिहारी लाल, पुष्पेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed