फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways is not keeping its promises, if the way is not found then it will be ruined

Firozabad News: चांद दिखा,पवित्र रमजान माह शुरू, तराबीह शुरू, पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 11:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Railways is not keeping its promises, if the way is not found then it will be ruined
फिरोजाबाद। सोमवार को चांद दिखाई देने के साथ पवित्र रमजान माह प्रारंभ हो गया। रमजान माह के शुरू होने के साथ तराबीह का दौर शुरू हो गया। शाम होते ही रोजेदार मस्जिदों में तराबीह पढ़ने के लिए जाने लगे। रमजान माह के शुरू होने के साथ उत्साह एवं खुशी का माहौल दिखाई दिया। पवित्र रमजान माह को लेकर शहर की प्रमुख मस्जिदों में पहले से तैयारी की जा रही थी। शाम होते ही चांद देखने के लिए लोग एकत्रित हो गए। रमजान माह का चांद जैसे ही दिखाई दिया वैसे ही एक दूसरे को रमजान माह के शुरू होने की मुबारकबाद देने लगे। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मकरजी हिलाल कमेटी की ओर से चांद को दिखाई देने की घोषणा की गई। मस्जिदों से चांद दिखाई देने का ऐलान कर दिया गया। रमजान माह शुरू होने के साथ तराबीह हर मस्जिद में प्रारंभ हो गई। इसके साथ पहला रोजा 12 मार्च को होगा। शहर मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी,मुफ्ती हुजैफा,मौलाना असद अलीम शम्शी के अलावा करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रमजान माह के शुरूी होने के साथ लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी न करें। आपसी सौहार्द बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed