फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway passenger dies due to cardiac arrest in Avadh Express

Firozabad News: अवध एक्सप्रेस में हृदयगति थमने से रेलयात्री की मौत

Sat, 14 Sep 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Railway passenger dies due to cardiac arrest in Avadh Express
शिकोहाबाद। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक रेलयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को दिल का दौरा पड़ गया। मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के निर्देश पर ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकवाकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 10 बजे करीब अवध एक्सप्रेस में वडोदरा से रेलयात्री विनोद कुमार (45) निवासी रामपुर टाडा थाना इकोना जिला श्रावस्ती गोंडा के लिए सफर कर रहे थे। ट्रेन जब टूंडला रेलवे स्टेशन से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची। तभी अचानक यात्री की तबीयत खराब हो गई। उसको दिल का दौरा पड़ गया। उसने तत्काल ही अपने पुत्र वकील पासवान को तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। उसने तुरंत ही घटना की जानकारी रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी गई। यहां से टूंडला नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी हुई तो नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर रेलयात्री को ट्रेन से उतार लिया। रेलयात्री को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed