फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway administration gives green signal to summer special train

Firozabad News: रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Fri, 19 Apr 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Railway administration gives green signal to summer special train
शिकोहाबाद। गर्मियों के मौसम में रेलयात्रियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने वलसाड़ से गोरखपुर के मध्य एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई है। जोकि आज सुबह 10 बजे करीब शिकोहाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्रीय यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेल प्रशासन द्वारा वलसाड़ से गोरखपुर एवं गोरखपुर से वलसाड़ के मध्य 09031/09032 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। 18 कोच की इस ट्रेन में दो एसएलआर के अलावा 16 यात्री कोच हैं। यह ट्रेन वलसाड़ से बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। जोकि उधना, सूरत, सयान, अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम होते हुए रात्रि 11ः50 पर नागदा से गुजरते हुए शुक्रवार को मध्यरात्रि 2 बजे कोटा से गुजरेगी। इसके बाद यह ट्रेन सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला होते हुए शुक्रवार को (आज) सुबह 10 बजे शिकोहाबाद पहुंचेगी। यहां अपने निर्धारित दो मिनट के ठहराव के बाद मैनपुरी जंक्शन, फर्रूखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होते हुए रात्रि 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन शनिवार सुबह 5 बजे अपने उक्त निर्धारित ठहराव से होते हुए शिकोहाबाद में शाम 5ः47 बजे पहुंचेगी। जहां दो मिनट के ठहराव के बाद निर्धारित रेलवे स्टेशन होते हुए रविवार दोपहर 12ः30 बजे वलसाड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन




रेलयात्रियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। आगे अन्य स्पेशल ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं हैं। - हिमांशू शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed