{"_id":"096d7581f3c55bf3529beb1771998055","slug":"rahul-gandhi-will-walk-in-suhagnagri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसियों ने मंथन और सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के युवा चेहरे को जनता के सामने रखकर विकास की गाथा सुनाई जाएगी। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पुराने पुरोधाओं को सक्रिय करने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब सुहागनगरी में पदयात्रा करेंगे।
रविवार को इस्लामियां इंटर कालेज के समीप जिला एवं नगर संगठन की समीक्षा करने फीरोजाबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सूरज सिंह यादव ने कहा कि संगठन को गांव तक मजबूत करना होगा। केंद्र सरकार की विफलताओं की जानकारी 15 जून से 30 जून तक न्याय पंचायत स्तर पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा में फीरोजाबाद जिले का नाम भी शामिल है। उन्होंने ब्लाक व न्याय पंचायत एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी फीरोजाबाद जिले में पदयात्रा करेंगे। हाजी सईद पटेल एवं बाबूराम निशंक ने कहा कि सभी मिल जुलकर संगठन को मजबूत करेंगे। उमाकांत पचौरी, ओम नरायन कुशवाहा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह यादव, थान सिंह यादव ने कहा कि मोदी के वायदे झूठे साबित हुए हैं। शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि जिला एवं शहर इकाई एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती का काम करेंगी। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि जिला संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर लड़ाई को लड़ने का काम करेगा। जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। संचालन वरिष्ठ नेता राम निवास यादव ने कहा कि सपा शासन में गुंडों का राज चल रहा है। डा. बीएस गौतम, गौरव यादव, सोनू यादव, रामनाथ यादव, अनिल यादव, महेंद्र तैलंग मुन्नू, पीके पाराशर, केशव पचौरी, हरीश सविता, राहुल यादव, प्रसून यादव, अजीत कुरैशी, पुष्पा यादव, विनीत श्रीवास्तव, यतेंद्र सिंह, श्याम सुंदर, नसीर अहमद, जितेंद्र तिवारी, शफात खान राजू, अरविंद पालीवाल, विवेक चड्ढा, कन्हैया तिवारी, प्रशांत तिवारी, आकाश उपाध्याय, भगवान सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।