{"_id":"57e583af4f1c1bb329a821d6","slug":"raging-people-of-cow-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो हत्या पर भड़के लोग, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो हत्या पर भड़के लोग, नारेबाजी
Amar Ujala
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
गो हत्या पर भड़के लोग, नारेबाजी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चनौरा गांव में खेत में मृत मिली गाय, नुकीले हथियार का हुआ है प्रहार
- कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने संभाली स्थिति
गांव चनौरा स्थित रघुनाथ के खेत में मृत गाय को देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा के ग्रामीण शुक्रवार सुबह जागे तो गांव के समीप कपावली निवासी रघुनाथ के खेत में गाय पर उनकी नजर गई। गाय के मुंह से झाग निकल रहे थे, वहीं पीठ पर धारदार और नुकीले हथियार से हुए प्रहार के निशान थे।
गाय की हत्या करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीण चनौरा से कपावली की ओर जाने वाली सड़क पर आ गए। सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ कोतवाल उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और ग्रामीणों के साथ पुलिस उस खेत पर पहुंची, जहां गाय का शव पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन ग्रामीण गाय की मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। ग्रामीणों का कहना था कि गाय पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी। गुरुवार शाम तक गाय ठीक थी, लेकिन सुबह वह खेत में मरी पड़ी थी। पुलिस ने गाय ट्रैक्टर में लादकर पशु चिकित्सालय भेज दिया। यहां शव का पीएम कराने के बाद कपावली में ग्रामसभा की जमीन में शव को दफना दिया गया। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि गाय की पीएम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट होगा।