{"_id":"57026c024f1c1bb745c81165","slug":"quit-human-lust-and-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मनुष्य काम-क्रोध का त्याग करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मनुष्य काम-क्रोध का त्याग करें’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा सुनती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान की भक्ति से जीवन में प्रेम भर जाता है और जिसने इस प्रेम को अपना लिया, वहां कभी कलह नहीं होती है। प्रेम और ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के समान है। यह विचार हाइवे रोड स्थित तेल मिल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पदमचंद्र उपाध्याय ने कथा के दौरान प्रवचन में व्यक्त किए। उन्होंने उद्धव-गोपी संवाद सुनाते हुए कहा कि उद्धव ने जब गोपियों को योग मार्ग अपनाने को कहा गोपियों ने उद्धव से कहा कि आप वचन रूपी पत्थरों से हृदय पर प्रहार मत करो। श्रीकृष्ण तो मन में बसे हुए हैं और उन्हें मन से कोई अलग नहीं कर सकता। इस पर गोपियों ने कहा कि आराध्य तो केवल कृष्ण ही हैं कोई दूसरा उनके हृदय में स्थान नहीं ले सकता। आचार्य ने प्रवचन करते हुए कहा कि काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार का त्याग कर जीवन में परिवर्तन लाना चाहिए। इस दौरान परीक्षित रतन सिंह बघेल, रामबेटी, यज्ञपति चोब सिंह, सोन देवी, रामवीर सिंह, कमलेश, श्याम सिंह, हरवीर सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन