फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Questions raised on the quality of road and pavement construction

सड़क व फुटपाथ निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of road and pavement construction
सदर बाजार में सड़क निर्माण कार्य के साथ फुटपाथ निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही ईट को दिखाते क्ष? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख मार्ग गांधी पार्क से चौराहा नालबंद तक बन रही सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम के जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के साथ ही फुटपाथ निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाली रंगीन ईंटों को खपाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्ग गांधी पार्क से नालबंदान चौराहा तक हॉटमिक्स प्लांट के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिला कमेटी द्वारा अनुमोदित 14वें वित्त आयोग की धनराशि से बन रही करीब ढाई करोड़ की लागत वाली नौ मीटर की चौड़ाई वाली सड़क बनाने के साथ ही सड़क किनारे दोनों ओर रंगीन ईंटों फुटपाथ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि सदर बाजार के दुकानदार सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। दुकानदारों के विरोध के चलते कुछ दिन से निर्माण कार्य ठप है। दुकानदारों की मानें तो सड़क निर्माण कार्य में कई तकनीकी खामियां हैं। इसमें प्रमुख रूप से सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण बारिश में बरसात का पानी नीची सीढ़ी वाली दुकानों में भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि फुटपाथ निर्माण कार्य में रंगीन ईंटों की जगह लाल और पीले रंग से पेंट की गईं निम्न गुणवत्ता वाली ईंटें खपाई जा रहीं हैं। दुकानदार बृहस्पतिवार को को भी निगम एवं कार्यदायी संस्था की मनमानी का विरोध करते नजर आए।
------------------------------
फुटपाथ कहीं चौड़ा और कहीं बेहद संकरा है। इसके लेवल पर फुटपाथ बनाया जा रहा है। उसे देखते ही सड़क और ऊंची हो जाएगी। इससें बारिश के दिनों में नालों का पानी उफन कर दुकानों में भरेगा।
राजेंद्र शर्मा, दुकानदार
-------------
फुटपाथ पर लगने वाली ईंटों के नीचे मौरंग और सीमेंट का मिक्स पदार्थ डालने की जगह केवल यमुना बालू खपाई जा रही है। इसमें नाममात्र का सीमेंट है। दिन भर बालू उड़ती है। इस कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है।
वेंकट मुरवारिया, दुकानदार
---------------------
सड़क और फुटपाथ का लेवल सही कराने के लिए कई बार नगर निगम अफसरों से गुहार लगाई। सड़क निर्माण के नाम पर सदर बाजार के दुकानदारों के लिए एक नया सिरदर्द देने का काम नगर निगम कर रहा है।
अभिषेक सिंह, दुकानदार
-----------------------
रंगीन ईंट के नाम पर पेंट की गई घटिया किस्म की ईंट फुटपाथ बनाने में प्रयुक्त की जा रही हैं। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी से बात करेंगे। रंगीन ईंट स्वीकृत गुणवत्ता वाली ही लगेगी अन्यथा इसका विरोध किया जाएगा।

कृष्ण मुरारी अग्रवाल पार्षद प्रतिनिधि
-----------------------------
अधिकारी की बात-
सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य मानक अनुसार हो रहा है। यदि कोई शिकायत है तो जांच कराई जाएगी। सड़क नौ मीटर चौड़ी बनेगी। जगह की उपलब्धता के अनुसार फुटपाथ बनाया जाएगा।
अतुल पांडे एक्सईन निर्माण विभाग नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed