फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Quarrel in house, district SP workers upset

घर में रार, सकते में जिले के सपा कार्यकर्ता

Thu, 15 Sep 2016 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 15 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Quarrel in house, district SP workers upset
घर में रार, सकते में जिले के सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
सैफई परिवार से जुड़े स्थानीय नेता पहले से हैं खेमेबंदी के शिकार
विज्ञापन

दीपक जैन
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान से जिले के सपा नेता स्तब्ध हैं। सामने चुनाव है ऐसे में पार्टी की इस कलह ने चुनाव की तैयारी कर रहे सपा नेताओं को सकते में डाल दिया है। यह जिला समाजवादी पार्टी का गढ़ है। ताजा घटनाक्रम से सभी हैरान हैं। कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है। देखो और इंतजार करो की बात करते हुए सपा नेता कन्नी काट रहे हैं।  
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव यहां से सांसद हैं। लिहाजा इस जिले में रामगोपाल यादव का सीधा दखल है। सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव की यहां ससुराल है। मुलायम सिंह के परिवार से जुड़ी कई रिश्तेदारियां इस जिले में हैं। अखिलेश यादव वर्ष 2009 में यहां से लोकसभा का चुनाव जीते थे। उनके इस्तीफा देने के बाद नवंबर में हुए उप चुनाव में डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ी थी लेकिन वह फिल्म स्टार राजबब्बर से चुनाव हार गई थी। यह हार सपा में बड़ी रार का कारण बनी थी। तब से ही जिले में भी पार्टी अंदर खाने दो खेमों में बंट गई थी। सैफई परिवार से नजदीकी रखने वाले कुछ दिग्गज स्थानीय नेताओं पर तब अखिलेश यादव ने सीधा निशाना साधा था। राजनीति का यह हाई वोल्टेज ड्रामा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ था। डिंपल की हार के बाद गिले शिकवों के बीच सैफई परिवार से नजदीकी रखने वाले सपा नेताओं और अखिलेश यादव के बीच पड़ी दरार अभी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये हैं सैफई परिवार के करीबी जिले के नेता
सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव के बड़े भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप की मां हैं। मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रणवीर से उनकी शादी हुई थी। रणवीर की स्मृति में सपा हर साल सैफई महोत्सव मनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना के विधायक रामवीर सिंह यादव के भांजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव यादव की शादी मुलायम के भतीजे धर्मेेंद्र यादव की बहन से हुई है। सांसद धर्मेेंद्र यादव की दूसरी बहन की शादी पूर्व विधायक घिरोर उर्मिला यादव के पुत्र बबलू से हुई थी। यानी सपा मुखिया मुलायम सिंह की दो भतीजी इसी जिले की बहू हैं।

सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव की ससुराल नगला खंगर के गांव हिमायूं में कामता सिंह के यहां है। कामता सिंह का परिवार अब आगरा रहता है लेकिन उनका पुश्तैनी मकान और परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। इसलिए शिवपाल यादव का सीधा रिश्ता जिले से जुड़ा है।

 
मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव की ससुराल राजा के ताल स्थित सर्वेश यादव के यहां हैं। ये रिश्तेदारियां तो सीधे-सीधे मुलायम के परिवार से जुड़ी हैं।

तकरार तो होती रहती है: हरिओम
सपा विधायक हरिओम यादव का कहना है कि पार्टी में कोई घमासान नहीं है। समाजवादी पार्टी एक परिवार है और परिवार में तो तकरार होती रहती है।

सपा में कोई विचारधारा नहीं: भाजपा
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नरायन यादव का कहना है कि सपा में परिवारवाद हावी है। पार्टी की न कोई विचारधारा है न कोई संगठन है। सभी स्वार्थ और भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed