फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Python climbed the pole due to rain

Firozabad News: बारिश के कारण खंभे पर चढ़ गया अजगर

Fri, 13 Sep 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Python climbed the pole due to rain
फिरोजाबाद। दो दिन से लगातार बारिश होने के चलते जंगली जानवर, सांप-बिच्छु सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे हैं। बृहस्पतिवार को शहर के थाना लाइनपार क्षेत्र में छह फीट का अजगर जमीन जलभराव होने के कारण बिजली के खंभे पर चढ़ गया। राहगीरों ने जब उसे देखा तो वन विभाग की टीम को सूचना दी। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। प्रदीप नगर कान्हा होटल के सामने बिजली के खंभे का है। जहां बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे राहगीरों को बिजली के खंभे पर एक अजगर नजर आया। अजगर बिजली के तारों से लिपटा हुआ था। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति बंद थी। तभी राहगीरों ने वन विभाग के अधिकारियों को अजगर निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्रेन पर चढ़कर डंडे के सहारे अजगर को बिजली के पोल से नीचे गिराया। छह फीट लंबे अजगर को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। विद्युत विभाग के अफसरों का कहना था कि अजगर के चढ़ने के कारण ही विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed