फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Put the jam on the water crisis, protesting commotion

पेयजल संकट पर लगाया जाम, हंगामा नारेबाजी

Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Put the jam on the water crisis, protesting commotion
पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेसियों के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया
रमजान माह में मुस्लिम क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पेयजल संकट को लेकर एक मीनारा मस्जिद, सराय मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र की जनता ने सराय मोहल्ला के निकट जाम लगाकर हंगामा और नारेबाजी की। वहीं रामगढ़ के बाशिंदों ने नगर निगम पहुंच कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई व पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी न मिलने से मुस्लिम क्षेत्रों में जनता का हालबेहाल है। सदर बाजार से जुड़े क्षेत्र एक मीनारा मस्जिद, सराय मोहल्ला सहित आसपास के मोहल्लों में जनता पानी के लिए कई दिनों से परेशान हैं। नहाने धोने को भी पानी नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित होकर महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं। 
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, शफात खान राजू के नेतृत्व में महिलाएं पहले नगर निगम पहुंची। वहां कोई अधिकारी न मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने लौट कर सराय मोहल्ला के निकट जाम लगाकर हंगामा, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रेमशंकर शर्मा, उमाकांत पचौरी, शकील कुरैशी, शमसुल खान, नदीम खान सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रामगढ़ क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेता नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। वहां नगर आयुक्त को फरियाद सुनाने के लिए महिलाएं काफी देर तक गैलरी में जमीन पर बैठी इंतजार करती रहीं। नारेबाजी की। बाद में उन्हें आश्वासन मिला।


सबमर्सिबल लगवाने को दौड़ रहे लोग
लोग सबमर्सिबल लगवाने को नगर निगम व जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को बजरंग वाटिका, सूर्य नगर, नई बस्ती, शब्बर की हवेली, नूर नगर, इंद्रा कालोनी, अशरफ गंज, मशरूर गंज सहित क्षेत्रों के लोगों ने जलकल विभाग पहुंच कर सबमर्सिबल लगवाने की मांग की। जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह का कहना है कि शासन द्वारा सबमर्सिबल लगाने पर रोक लगा दी है। जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed