{"_id":"5dd6d5b28ebc3e54c64ea016","slug":"purwa-express-firozabad-news-agr416403518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वा एक्सप्रेस में सशस्त्र बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वा एक्सप्रेस में सशस्त्र बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला सीएचसी पर पूर्वा एक्सप्रेस में बदमाशों की पिटाई से घायल रेल यात्री।
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। बुधवार की रात दिल्ली रेलखंड पर पूर्वा एक्सप्रेस में सशस्त्र बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। बदमाशों ने यात्रियों से हजारों की नकदी व मोबाइल लूट लिए। ट्रेन में जिस यात्री ने विरोध किया उसे बदमाशों ने बेल्ट व तमंचे से बट से पीटा। इसके चलते कई यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार दिलाया गया है। यात्रियों का आरोप है कि टूंडला में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, उल्टा उन्हें धमकाया गया।
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ खुर्जा रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तभी जनरल कोच में पहले से सवार चार-पांच बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। मुंह पर कपड़ा बांधे हुए बदमाशों का जिन यात्रियों ने भी विरोध किया बदमाशों ने उसे बेल्ट व तमंचे की बट से पीटा। इससे यात्री दहशत में आ गये। बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की इसके बाद अलीगढ़ से पूर्व ही ट्रेन से उतर गये।
उधर, दहशतजदा यात्री अलीगढ़ पर ट्रेन से उतरते उससे पूर्व ट्रेन चल पड़ी। ऐसे में रात नौ बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची तो पीड़ित यात्री रिपोर्ट दर्ज कराने टूंडला जीआरपी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल अलीगढ़ बताते हुए उन्हें टरका दिया। तब घायल यात्री उपचार के लिए सीएचसी टूंडला पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
घायल रेलयात्री अक्षय दुबे (22), विष्णु दुबे (25) पुत्र शशिकांत दुबे निवासी दिलशाद गार्डन, दिल्ली व पप्पू राय (22) पुत्र सुभाष राय निवासी मुथर खबासपुर, गोरखटूला, जिला आरा बक्सर बिहार ने बताया कि वह नई दिल्ली से बिहार के बक्सर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें बेल्टों व तमंचे से घायल कर दिया। बदमाशों ने अक्षय से 3700 रुपये व मोबाइल, विष्णु से 3150 रुपये व मोबाइल, पप्पू राय से 2300 रुपये, मोबाइल व अन्य यात्रियों से भी नकदी व मोबाइल लूट ली।
टूंडला जीआरपी ने नहीं लिखी रिपोर्ट
ट्रेन में लूटपाट के शिकार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के टूंडला स्टेशन पहुंचने पर वे जीआरपी थाने पहुंचे तथा घटना की जानकारी दी। यहां पुलिस ने रिपोर्ट तो नहीं लिखी, जिन यात्रियों के सामान लूट से बच गया था उस पर जोर देते हुए दबाव डाला कि उनके साथ लूट की घटना नहीं हुई है। इस दौरान उनका वीडियो बनाया।
हाल ही में हुई हैं लूट की घटनाएं, नहीं हुआ खुलासा
इससे पहले भी कई ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं हुई हैं। अभी हाल ही में अवध एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। एक ट्रेन में सफर कर रही आगरा निवासी महिला इंजीनियर को भी लूटा गया था। इतना ही नहीं लूटपाट के बाद महिला इंजीनियर को ट्रेन से फेंक दिया गया था, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
ट्रेन में सीट को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। पीड़ित थाने पर आए थे, किंतु घटना अलीगढ़ की थी और मारपीट करने वाले अलीगढ़ ही उतरे थे, इसलिए पहचान के लिए उन्हें अलीगढ़ भेज दिया।
विजय कुमार-थाना प्रभारी जीआरपी, टूंडला