फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Punjab constable deployed in Jharkhand dies after falling from train

Firozabad News: झारखंड में तैनात पंजाब के सिपाही की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab constable deployed in Jharkhand dies after falling from train
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। झारखंड में सिपाही के पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सिपाही झारखंड से जम्मू जा रहे थे। रविवार देर रात हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप उनका शव मिला।
विज्ञापन


मूल रूप से बंगी थाना, जिला बठिंडा (पंजाब) निवासी 30 वर्षीय लोहप्रीत झारखंड में बतौर सिपाही कार्यरत थे। वह झारखंड से जम्मू की यात्रा कर रहे थे। रविवार रात वह किसी ट्रेन से टूंडला-कानपुर रेलखंड पर हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास गिर गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव जरौली खुर्द के ग्रामीण ने रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि उसके पास मिले दस्तावेज के मुताविक मृतक झारखंड पुलिस में सिपाही थे और जम्मू जा रहे थे। यात्रा के दौरान संभवतः संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गए। वह किस ट्रेन से गिरे हैं फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed