फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pulse polio medicine given at 1247 booths

Firozabad News: 1247 बूथों पर पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा

Sun, 28 May 2023 06:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio medicine given at 1247 booths
फोटो - 1247 बूथों पर पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा
विज्ञापन

नगला बरी स्वास्थ्य केंद्र से की गई अभियान की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रविवार को पांच दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी से नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले के 1247 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पिलाई गई। अब सोमवार से अगले चार दिनों तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

पल्स पोलियो अभियान में साढ़े चार लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एसीएमओ ने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। खास तौर पर ईंट भट्ठा, मलिन बस्तियों, अल्पसेवित समाज, घूमंतू बंजारों में शामिल बच्चों को हर हाल में दवा पिलाई जाए। प्रतिदिन ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा अभियान की समीक्षा की जाएगी। जिला मुख्यालय के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सौ शैय्या अस्पताल में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed