{"_id":"66f69b44c400e114d80ec132","slug":"pulled-out-of-clothes-showroom-and-beaten-video-goes-viral-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-134131-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कपड़ा शोरूम से खींचकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कपड़ा शोरूम से खींचकर पीटा, वीडियो वायरल
Fri, 27 Sep 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में युवक को कपड़ा शोरूम में खींचकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित युवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र के ताज पैलेस के पास का है। बृहस्पतिवार को अनीस कपड़ा शोरूम में कुछ लोग सामान खरीदने के लिए आए थे। जहां वह सामान को लेकर पूछताछ कर रहे थे। तभी उनमें आपस में कहासुनी हो गई। उनके बीच विवाद के दौरान गाली गलौज हो गई। आरोप है कि दुकानदार अनीस ने शोरूम के अंदर गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसके साथ पिटाई कर दी। मारपीट का विरोध करने पहुंचे शोरूम पर काम करने वाले बाबू को दबंगों ने शोरूम से खींचकर पीटा। युवक को इस कदर पीटा कि उसके कपड़े तक फट गए।
इससे उसे काफी चोटें आई हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रमोद पवार का कहना है कि कुछ दिन पहले कपड़े के शोरूम पर फौजी सामान खरीदने आया था। उस समय दुकानदार ने उसके साथ पिटाई की थी। फौजी अपने साथियों के साथ आया और उसके साथ पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।