फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Public outrage over the power crisis burst

बिजली संकट पर फूटा जन आक्रोश

Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Public outrage over the power crisis burst
बिजली संकट पर फूटा जन आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में आठ दिन से बिजली संकट झेल रही मोहल्ला बाजे वाली गली के बाशिंदों का मंगलवार को धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने सुबह 10 बजे बाजे वाली गली पर जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचे दक्षिण एसओ ने जनता को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

 दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला बाजे वाली गली में आठ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। क्षेत्रीय जनता ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को कई बार अवगत कराया लेकिन विभागीय अफसरों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की सुध नहीं ली। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण क्षेत्रीय जनता के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन के नेतृत्व में बाजे वाली गली पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एक घंटे तक जाम लगे रहने से राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ दक्षिण ने आक्रोशित जनता को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मोहसिन खान, इरफान, वसीम राइन, गुलाम मोहम्मद, गुलाम हुसैन, मु. सलमान, आशा बेगम, सगीरा, शबनम, रज्जो, शाहीन, सुनीता शुक्ला, सविता शंखवार, दिलशाद राइन, रीना खान, अजय शर्मा, जाहिद, आमिर अली, अरशद कुरैशी, साजिद बेग, विकास अहमद, सुबूर अली, इमरान कुरैशी, सौरभ पोरवाल, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed