फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Proud to be voters in Indian democracy

भारतीय लोकतंत्र में वोटर होना गर्व की बात

Mon, 22 Aug 2016 11:47 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 22 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Proud to be voters in Indian democracy
भारतीय लोकतंत्र में वोटर होना गर्व की बात - फोटो : Amar Ujala
सदर तहसील में स्वीप अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता होंगे कार्यक्रम
सदर तहसील में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में वोटर होना गर्व की बात है। यह वोट आपका अमूल्य है इसे बिना किसी लोभ लालच के जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान दिवस पर उत्साह के साथ मतदान करें और अपनी पसंद की सरकार बनाएं।
मतदाता जागेगा तो देश जागेगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लें। मतदान के दिन किसी को घर में नहीें बैठना चाहिए। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज में मतदान के प्रति जागरूकता लायें। आपके एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसका प्रयोग कर हम अच्छे लोगों को चुन सकते हैं। मतदान के लिए जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं वह एक सितंबर से विशेष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वोट अवश्य बनवा लें।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य बिना जनसहयोग के बीएलओ एवं तहसील स्टाफ अकेले पूरा नहीं कर सकता है। उन्होंने सभी शैक्षिक संस्थानों, प्राचार्य, प्रबंधक, प्रधानाध्यापक से अपील की कि वह अपने-अपने शैक्षिक संस्थानों में निबंध, पेंटिंग, भाषण, मेंहदी, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराकर छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागी बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी पांच सितंबर से हस्ताक्षर अभियान, मतदाता जागरूकता मैराथन रैली, रन फॉर बोट का आयोजन किया जाएगा।  कार्यक्रम एसडीएम सदर रवीद्र मादंड, तहसीलदार जीत सिंह राय, सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा, स्वीप आइकन हेमंत अग्रवाल सहित समाजसेवी एवं शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य, प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed