फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest held for not correcting the boundary of Ambedkar Park

Firozabad News: आंबेडकर पार्क की बाउंड्री सही न करने पर दिया धरना

Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest held for not correcting the boundary of Ambedkar Park
आंबेडकर पार्क में धरना लेते लोग। - फोटो : आंबेडकर पार्क में धरना लेते लोग।
शिकोहाबाद। आंबेडकर पार्क की दीवार को तोड़कर मिटटी गिरवाने के मामले में टूटी हुई बाउंड्रीवॉल को बनवाने, जल निकासी की मांग को लेकर समाज के लोग पार्क में धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर पहुंची तहसीलदार को बाबा साहब के अनुयायियों ने ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व आदर्श नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कुछ लोगों ने रातोंरात पार्क की बाउंड्रीवॉल को गिरवाकर उसमें मिटटी गिरवा दी थी। इस घटना से बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। उन्होंने इस घटना की शिकायत अधिकारियों से भी की थी। बावजूद इसके पार्क की बाउंड्रीवॉल को प्रशासन द्वारा सही नहीं करवाया गया था। तहसील प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से नाराज होकर समाज के लोग पार्क में ही धरने पर बैठ गए। तहसील प्रशासन को जब समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे धरने की जानकारी हुई, तो तहसीलदार कीर्ति चौधरी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि टूटी हुई बाउंड्रीवॉल को सही करवाया जाए। इसके अलावा पार्क से जलनिकासी कराई जाए। तहसीलदार ने अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को भी मौके पर बुला लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही पालिका से पंपसेट मंगवाकर जलनिकासी भी कराई जाएगी। इस आश्वासन के साथ समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed