फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

अधिवक्ता हड़ताल पर,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के सौंपा

Tue, 21 Jul 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
protest
तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान पसरा पड़ा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर के तबादले की मांग को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ताओं के साथ स्टांप विक्रेता, बैनामा लेखक, टाईपिस्ट हड़ताल पर रहे। साथ ही कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह को सौंपा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र सागर ने कहा कि एसडीएम सदर राजेश कुमार की कार्य प्रणाली से तहसील के कर्मचारियों सहित जनता व अधिवक्ता परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी कार्य को लेकर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

15 जुलाई को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जूनियर अधिवक्ता के भूमि संबंधी कार्य से एसडीएम के पास सरकारी कार्रवाई के संबंध में गया। काफी समझाने के बाद भी प्रार्थनापत्र पर कुछ भी लिखने से मना कर दिया। समस्त अधिवक्ता, वैनामा लेखक, टाईपिस्ट, स्टांप विक्रेता, मुहर्रिर आदि हड़ताल पर होने से सदर तहसील में कामकाज पूरी तरह से बंद है। रजिस्ट्री कार्यालय बंद होने के कारण लोगों का बैनामा आदि का काम नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सदर का जिले से बाहर तबादला किया जाए। ज्ञापन देने वालों में विजय प्रकाश यादव, चरन सिंह यादव, अरविंद कुमार, अजयवीर सिंह, रामकुमार मिश्रा, एमएम शाहनवाज, श्याम सिंह यादव, विनोद सिंह यादव, बृजमोहन चक्रवर्ती, विजेंद्र सिंह, मोहम्मद अकरम अंसारी, राजेंद्र सिंह बघेल, लक्ष्मीनारायण, राम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed