फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

दस सूत्रीय मांगपत्र को लेकर जन अधिकार पार्टी ने दिया धरना

Mon, 13 Jul 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
protest
फिरोजाबाद। सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में जन अधिकार पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन का आयोजन जिला अध्यक्ष लाखन सिंह सविता एवं पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की जाए।
विज्ञापन

जिससे महंगाई नियंत्रण में आ सके। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की हत्याएं और उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए। मजदूरों की आर्थिक स्थित को सुधारने के लिए 15 हजार रुपये एक मुश्त देने के साथ ही एक साल तक साढ़े सात हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएं। पिछड़े वर्ग की छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाए। जिससे पढ़ाई के दौरान दिक्कत न आए। इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह, सुनील कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, धर्मपाल कुशवाहा, ओमी सविता, पिंटू ओझा, शिवकुमार कुशवाहा, राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed