{"_id":"5f0c58c18ebc3e637f2bb5cb","slug":"protest-firozabad-news-agr4502209189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम-विषम फार्मूले का बाजार में विरोध, प्रशासन को बदलना पड़ा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम-विषम फार्मूले का बाजार में विरोध, प्रशासन को बदलना पड़ा आदेश
विज्ञापन
सदर बाजार में एक सप्ताह में 3 दिन दुकान खोलने के आदेश का विरोध करने के दौरान सदर बाजार में जुलूस नि?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलने पर व्यापारियों ने प्रशासन के सम-विषम फार्मूले का विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने सम-विषम फार्मूले निरस्त कर सप्ताह में दोनों साइड का बाजार खोलने की मांग की। व्यापारियों ने खुली दुकानों को भी बंद करा दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। दोपहर बाद प्रशासन ने सप्ताह में पांच दिन पूरा बाजार खोलने का आदेश दिया। प्रशासन के आदेश से दुकानदारों के चेहरे खिल गए।
प्रदेश सरकार के शनिवार-रविवार को लॉकडाउन की घोषणा के बाद रविवार रात स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को निरस्त कर सम-विषम व्यवस्था लागू कर सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने का आदेश जारी किया था। व्यापारियों ने रविवार रात से सम-विषम फार्मूले का विरोध शुरू कर दिया था। 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह बाजार खुलने व्यापारियों ने प्रशासन के आदेश के विरोध में हंगामा कर दिया और खुली दुकानें बंद करा दी। जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज की उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अनिल मैनेजर, महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा चंद्रशेखर आजाद मार्केट के अध्यक्ष संजय बंसल टिल्लू व कौशल किशोर उपाध्याय के साथ अन्य व्यापारियों के साथ करीब आधा घंटे तक बातचीत चली।
व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के निर्णय के अनुसार एक व्यापारी माह में महज 12 दिन दुकान खोल सकेगा। ऐसे में न तो दुकान का किराया निकलेगा और न दुकान पर काम करने वाले लोगों का वेतन। व्यापारियों से मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम से बात की। उधर, सदर विधायक मनीष असीजा ने भी डीएम से सप्ताह में पांच दिन पूरा बाजार खोलने की बात पर विचार करने को कहा। दोपहर बाद नगर मजिस्ट्रेट ने सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन पूरा बाजार खोलने के आदेश दिए।

सदर बाजार में एक सप्ताह में 3 दिन दुकान खोलने के आदेश का विरोध करने के दौरान व्यापारियों को समझाते - फोटो : FIROZABAD