फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

पेट्रोल,डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Wed, 01 Jul 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
protest
शिकोहाबाद पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में जुलूस निकालते हुए कांग्रेसी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल के दामों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ के आवास से तहसील तक एक जुलूस निकाला। जुलूस में कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में पहुंच कर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ के नेतृत्व में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां पर जुलूस धरने के रूप में बदला गया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के तीन महीनों के दौरान पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कटौती की मांग की। इस अवसर पर आशीष तिवारी, चंद्रकांत यादव, अशोक यादव, दाऊद खां, यामीन, नईम अंसारी, शमीम कुरैशी, सगीर कुरैशी, शाहिद, रामसेवक वैद्यजी, विकास माधव, शानू अंसारी, जगदीश प्रसाद, ममता कठेरिया, सुशील मथुरिया और विजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। ज्ञापन देने के दौरान बार एसोसियेशन ने धरने पर आकर समर्थन किया। जिसमें शिव कुमार शर्मा, अशोक यादव, ब्रजेश यादव, दिनेश यादव और विज्ञाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed