सिरसागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मांगों का प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. कपिल यादव को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बढ़ा हुआ मानदेय 750 के भुगतान के लिए हर आशा से संगिनी द्वारा 1500 रुपये जमा कराए गए थे। वह भुगतान हर आशा को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में हम सभी आशाओं ने पूरी ईमानदारी से कार्य किया।
डॉ. कपिल यादव ने उनकी समस्याएं सुनते हुए बताया कि कोविड-19 की वजह से भुगतान में थोड़ा समय लग गया है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान स्नेह लता, मनीषा देवी, नूतन, वीरमती, सुषमा, अलका, संगीता ,पूनम, सपना, निर्मला, अनुराधा, ममता आदि मौजूद रहीं।