फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Properties of gangster Mulla and his family confiscated

Firozabad News: गैंगस्टर मुल्ला और उसके परिवार की संपत्तियां कुर्क

Tue, 06 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Properties of gangster Mulla and his family confiscated
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित शातिर गैंगलीडर मुलायम उर्फ मुल्ला और उसके गिरोह के सदस्यों की अवैध कमाई से अर्जित 1.38 लाख रुपये की चल संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार अभियुक्त मुलायम उर्फ मुल्ला निवासी ग्राम माली पट्टी थाना बसई मौहम्मदपुर ने अपने पिता पप्पू और भाई सुल्तान के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा था। यह गैंग चोरी, अवैध शराब की तस्करी, जानलेवा हमला और मादक पदार्थों (गांजा) की बिक्री जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त था। गैंगलीडर मुलायम पर फिरोजाबाद और आगरा के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को मटसेना पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम माली पट्टी, थाना बसई मोहम्मदपुर में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई 03 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed