फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Professor's salary withheld for 15 days in sexual harassment case

Firozabad News: यौन उत्पीड़न प्रकरण में प्रोफेसर का 15 दिन का वेतन रोका

Sun, 08 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Professor's salary withheld for 15 days in sexual harassment case
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले आरोपी विभागाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगा दी गई है। प्राचार्य ने आरोपी के अनुपस्थित रहने के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन


नारायण डिग्री कॉलेज की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि यादव का नाम गुमनाम पत्र के माध्यम से प्रकाश में आया था। प्रोफेसर की एक तस्वीर भी वायरल हो रही थी। जिसमें वह महाविद्यालय परिसर से बाहर किसी कमरे में कुर्सी पर बैठे हैं। उसके साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है। गुमनाम पत्र के आधार पर यह साफ कहा गया था कि छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो प्रोफेसर के पास हैं, जिनको वायरल करने की धमकी देकर उसने छात्राओं का यौन शोषण किया है। सुर्खियों में आने के बाद से आरोपी महाविद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने आरोपी विभागाध्यक्ष प्रो. रवि यादव की लगभग 15 दिन की सैलरी को रोक दिया है।
विज्ञापन




महाविद्यालय में आरोपी विभागाध्यक्ष कई दिनों तक बिना किसी सूचना दिए अनुपस्थित रहे थे। ऐसे में शिक्षण एवं जांच कार्य भी प्रभावित हुआ था। अब उनकी लगभग 15 दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रो. विजय कुमार सिंह, प्राचार्य, एनडी कॉलेज, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed