फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prof. who made indecent remarks on Smriti Irani sent to jail

स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रो. शहरयार को नहीं मिली जमानत, भेजा जेल

Wed, 21 Jul 2021 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 04:56 AM IST
सार

  • फिरोजाबाद के एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर पर भाजपा पार्षद ने दर्ज कराया था अभियोग

विज्ञापन
Prof. who made indecent remarks on Smriti Irani sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर शहरयार अली को भारी पड़ गया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट अनुराग शर्मा ने प्रोफेसर की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए सुनवाई को 26 जुलाई की तिथि तय की है। इसके बाद प्रोफेसर की ओर से अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई गई। कोर्ट ने उसे खारिज कर प्रोफेसर को जेल भेल दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक दौड़ लगाने के बाद प्रोफेसर को कहीं सफलता नहीं मिली तो मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। सीजेएम कोर्ट से जब जमानत अर्जी खारिज हो गई तो जिला जज के यहां अर्जी लगाई। सुनवाई को अपर जिला जज एफटीसी प्रथम के यहां स्थानांतरित हो गई। एसआरके महाविद्यालय के प्रोफेसर शहरयार अली ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा के नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह ने थाना रामगढ़ में अभियोग दर्ज कराया था। विहिप के राजीव शर्मा, रमाकांत पचौरी सहित हिंदू वादी संगठनों ने भी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के चलते थाना रामगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय से अंतरिम जमानत होने के कारण छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed