{"_id":"5915bcc14f1c1bf207851079","slug":"problems-of-stagnant-waterfalls-before-month-a-ramzan","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह-ए-रमजान से पहले दूर हो जलभराव की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह-ए-रमजान से पहले दूर हो जलभराव की समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी गेट क्षेत्र में जलभराव की समस्या।
नगला बरी चौराहे से कश्मीरी गेट तक जलभराव की समस्या गंभीर है। इसके निदान के लिए पूर्व सभासद वकील नवी अफगानी के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की। साथ ही प्रभारी नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रमजान माह प्रारंभ होने जा रहे हैं। सर्विस रोड पर गंदे जलभराव होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अत: रमजान माह से पहले जलभराव की समस्या का स्थाई निदान कराया जाए। उन्होंने समस्या का समाधान जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जमील भाई, इकबाल, सिराज अहमद, रियाजउद्दीन अब्बासी, डा. मुजाहिद खान, खुर्शीद अहमद आदि रहे।