फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   problem in arigation

चिलचिलाती धूप और बिजली की कटौती से खेती पर संकट

Tue, 22 Sep 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
problem in arigation
नारखी क्षेत्र में पानी के अभाव मे सूखती मिर्च की फसल। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चिलचिलाती धूप और बिजली की कटौती से खेती-किसानी पर संकट मंडरा रहा है। बिजली की आपूर्ति न मिलने से नलकूप नहीं चल रहे हैं। नतीजतन मिर्च और बाजरा की फसलें सूखने लगीं। फसल सूखती देख किसान न सिर्फ परेशान हैं, बल्कि बिजली विभाग के प्रति उनमें गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नारखी, पचोखरा के किसान बिजलीघरों का भी घेराव कर चुके हैं, लेकिन आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से मौसम का रुख बदला हुआ है। बारिश न होने के कारण फसलों को सिंचाई की सख्त जरूरत है। किसान बाजरा, मिर्च और सब्जियों की फसलों को बचाने के लिए नलकूपों से सिंचाई ही विकल्प बचा है, लेकिन बिजली की कटौती से नलकूप भी ठप पड़े हैं। नारखी क्षेत्र के किसानों के भाकियू भानु के नेतृत्व में बिजलीघर घेरा था। रविवार को किसानों ने पचोखरा बिजली घर पर आंदोलन किया। कोटला, फरिहा व मुस्तफाबाद, मटसेना और करकौली अन्य फीडरों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

बोले किसान, दावा 12 घंटे का आपूर्ति चार घंटे
- 30 बीघा में मिर्च की फसल बोई है, बिजली दस से 12 घंटे मिलने की बात कही थी। चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। फसल सूखने के कगार पर है। आश्वासन के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, गढ़ी हंसराम।
- बिजली विभाग के अफसर 10-12 घंटे बिजली दें, तभी फसलों को बचाया जा सकता है। क्योंकि धूप में हर खेत को पानी की जरूरत है। 30 बीघा बाजरा, मिर्च की फसल सिंचाई को खड़ी है।
पुष्पेंद्रपाल सिंह, गढ़ी लोकी।
- बदले मौसम मेें हर फसल को पानी की जरूरत है। चिलचिलाती धूप के कारण सूख रही बाजरा, मिर्च व सब्जी की फसलों को पानी चाहिए, लेकिन नलकूप तभी चलें तब बिजली सुचारू रूप से मिल सके।
अमित कुमार, जैतपुर।
- बिजली संकट ने किसानों का चैन छीन लिया है। फसलें सूख रही हैं। बिजली विभाग आपूर्ति में सुधार नहीं कर रहा है। इसलिए दिक्कत बढ़ रही है। आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
जय सिंह, मछरिया।
- विभाग दावा अधिक करता है, लेकिन आपूर्ति काफी कम मिल रही है। दो-चार दिनों में बारिश नहीं हुई तो किसान की दिक्कत बहुत बढ़ जाएगी। बिजली आपूर्ति में सुधार की सख्त जरूरत है।

लाखन सिंह, पथरौआ।
देहात क्षेत्र के बिजलीघरों पर आम दिनों में लगभग 15 एमवीए लोड रहता था। वहीं गर्मी और फसलों की सिंचाई के कारण लोड बढ़कर 18 से 20 हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। राजा रामपुर बिजली घर पर लोड बढ़ने के कारण शिकोहाबाद से सप्लाई लेनी पड़ी है। एक-दो दिन में समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विश्वमेंद्र चौहान, एक्सईएन देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed