फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Private bus driver beats roadways bus operator, uproar

प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज बस परिचालक को पीटा, हंगामा

Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Private bus driver beats roadways bus operator, uproar
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष तिराहे पर मंगलवार दोपहर प्राइवेट बस चालक की रोडवेज बस परिचालक से सवारियों को बैठाने को लेकर विवाद हो गया। प्राइवेट बस चालक ने रोडवेज बस के परिचालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे सुभाष तिराहे पर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित रोडवेज के परिचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आगरा फाउंड्री नगर डिपो की रोडवेज बस को बृजेश कुमार निवासी सिरसागंज मैनपुरी से रोडवेज बस चला कर आगरा आ रहा था। बस पर नीतेश कुमार परिचालक के रूप में तैनात है। रोडवेज बस दोपहर के साढ़े बारह बजे के करीब सुभाष तिराहे पर पहुंची और सवारियां लेने लगी। उसी दौरान पीछे से प्राइवेट बस डग्गेमार वाहन के लोग आए और जबरन रोडवेज बस से सवारियों को उतार कर प्राइवेट गाड़ी में बैठाने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान बस में भी तोड़फोड़ कर दी। गनीमत रही कि किसी सवारी को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

जिससे परिचालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने बस रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी कर दी। परिचालक ने प्राइवेट बस के चालक व उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इससंबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बस में सवारिया भरने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर आ गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed