फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Print on the complaint of vehicle cutting in Lalpur Mandi

लालपुर मंडी में वाहन काटने की शिकायत पर छापा

Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Print on the complaint of vehicle cutting in Lalpur Mandi
वाहन काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
वाहन काटने की सूचना पर डीएम नेहा शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को पुलिस फोर्स के साथ जांच के आदेश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने जांच की तो मौके पर वाहन तो नहीं मिला। हालांकि कुछ नंबर प्लेट अवश्य मिली। नगर मजिस्ट्रेट ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद नई आबादी लालपुर मंडी क्षेत्र में बाहर से चुराए गए वाहनों को काटने की सूचना पर औरेया पुलिस ने दबिश दी। पुलिस यहां से अधकटे वाहनों को बरामद कर अपने साथ ले गई थी। वहीं शनिवार को डीएम नेहा शर्मा को शिकायत मिली कि नई आबादी लालपुर मंडी के समीप चोरी को वाहनों को काटा जा रहा है। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को तत्काल पुलिस फोर्स के साथ जांच करने के आदेश दिए। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने एसएचओ रसूलपुर डा. विनोद कुमार पायल, रामगढ़ अनिल कुमार के साथ पहुंचकर लालपुर मंडी के समीप हाशिम कबाड़ की दुकान पर जांच की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि हाशिम कबाड़े की दुकान पर वाहन कटता नहीं मिला। हालांकि मंौके पर यूपी 83 एल 9259 नंबर प्लेट पड़ी मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमों ने मौके पर फोटोग्राफी की है। उन्होंने बताया कि मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। थाना पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed