फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Principal torn ear drum beating student

प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,टूंडला (फीरोजाबाद)।
ब्यूरो, अमर उजाला,टूंडला (फीरोजाबाद)। Updated Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Principal torn ear drum beating student
टूंडला थाने में शिकायत लेकर पहुंचे प्रधानाचार्य की पिटायी से घायल छात्र सौरभ चौधरी व परिवारीजन।  - फोटो : अमर उजाला
टूंडला शहर के टूंडला पब्लिक स्कूल में होमवर्क न करने पर छात्र को प्रधानाचार्य ने इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। मां शिकायत लेकर पहुंची तो प्रधानाचार्य और उसकी पत्नी ने अभद्र व्यवहार करते हुए स्कूल से बाहर कर दिया। छात्र के पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी देवी सिंह का पुत्र सौरभ चौधरी (15 वर्ष)  एटा रोड स्थित टूंडला पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को वह स्कूल पहुंचा तो प्रधानाचार्य मनोजपाल सिंह ने होमवर्क पूरा न करने पर अपशब्द कहे। उसकी लात घूंसों से पिटाई लगा दी। छुट्टी होने के बाद सौरभ घर पहुंचा। मां को बताया कि उसके कान में दर्द हो रहा है। स्कूल की पूरी घटना को भी बयां कर दिया। मां मीना देवी गुरुवार को शिकायत लेकर स्कूल पहुंची। प्रधानाचार्य ने सौरभ की मां से भी अभद्र व्यवहार किया। उसका भविष्य खराब करने की धमकी दी। मीना देवी ने विरोध किया तो प्रधानाचार्य की शिक्षक पत्नी ने धक्के मारकर उनको स्कूल से बाहर निकाल दिया। छात्र के कान में अधिक दर्द होने पर गुरुवार को उसे आगरा दिखाया गया। चिकित्सक ने परिवारीजनों को बताया कि छात्र के कान का पर्दा फट गया है। उसके कान का ऑपरेशन किया गया। बेटे का उपचार कराने के बाद देवी सिंह ने प्रधानाचार्य के खिलाफ थाना टूंडला में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है मामले की जांच करायी जा रही है। प्रधानाचार्य मनोजपाल सिंह का कहना है कि छात्र को क्लास में दंड दिया था। मारपीट नहीं की है। परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस स्कूल आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed