फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   principal fired an airgun at clerk In Firozabad pellet pierced his eye and got stuck in his brain

UP News: प्रधानाचार्य ने क्लर्क पर एयरगन से किया फायर; आंख को चीरते हुए दिमाग में फंसा छर्रा; आरोपी फरार

Sat, 17 Aug 2024 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

सुहागनगरी में सरकारी पैसे न देने पर प्रधानाचार्य ने क्लर्क पर एयरगन से फायर किया। आंख को चीरते हुए छर्रा दिमाग में फंस गया। आरोपी फरार है। घायल का चेन्नई में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
principal fired an airgun at clerk In Firozabad pellet pierced his eye and got stuck in his brain
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विद्यालय से सरकारी फीस के रुपये देने से इन्कार करने पर प्रधानाचार्य से एयरगन से बाबू पर हमला किया था। इसमें छर्रा आंख को चीरकर दिमाग में फंस गई थी। परिजन बाबू का उपचार चेन्नई में करा रहे हैं। उसकी एक आंख खोने की आशंका चिकित्सक जता रहे हैं। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रधानाचार्य सहित तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज की है। यहां के निवासी मनोज कुमार, जैन कोटला रोड स्थित पीडी जैन इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात हैं। छह अगस्त को विभव नगर निवासी कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने मनोज से जमा फीस में से कुछ रुपये मांगे। लेकिन, बाबू मनोज ने सरकारी धन होने का हवाला देकर रुपये देने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने गाली-गलौज करते हुए मनोज के ऊपर एयर गन तान दी। आरोप है कि मनोज के विरोध करने पर प्रधानाचार्य आग बबूला हो गए। उन्होंने मनोज की आंख पर बंदूक चला दी। बंदूक का छर्रा आंख को चीरते हुए दिमाग में धंस गया। बाबू जमीन पर गिर गया। जानकारी पर परिजन कॉलेज आ गए। 
 
विज्ञापन

परिजन बाबू को आगरा से दिल्ली फिर चेन्नई ले गए। जहां उनका उपचार जारी है। इधर बाबू की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही प्रधानाचार्य सहित तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान भी नोट किए जाएंगे। लेकिन फिलहाल पीड़ित पक्ष चेन्नई में उपचार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed